Type Here to Get Search Results !

न्यायालय परिसर नागौर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

 न्यायालय परिसर नागौर में किया गया राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 12 नवम्बर 2022 द्वितीय शनिवार को नागौर मुख्यालय स्थित न्यायिक परिसर में इस वर्ष की चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें 02 बैंचों का गठन किया गया। प्रथम बैंच में अध्यक्ष  इसरार खोखर, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 01, नागौर, सदस्य अधिवक्ता  हरदेवराम, दूसरी बैंच में अध्यक्ष श्रीमती इन्दू उज्ज्वल, वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नागौर, सदस्य अधिवक्ता सुश्री रितम्बरा तिवारी उपस्थित रहे। राजस्व मामलों के लिए अतिरिक्त बेंच का गठन किया गया। जिसमें इसरार खोखर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 01 नागौर व राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।


1. उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में नागौर मुख्यालय पर स्थित समस्त न्यायालयों में विचाराधीन आपराधिक, सिविल, मोटरवाहन दुर्घटना क्लेम एवं मिसलेन्यिस प्रकरणों को निस्तारण हेतु रखा गया। लोक अदालत में जरिये राजीनामा निम्न प्रकार के प्रकरणों का निस्तारण किया गया :-

1. मोटरवाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 45 प्रकरण का निस्तारण किया गया जिसमें पीड़ित पक्षकारों को कुल 36397500/- का अवार्ड पारित किये गये जिससे पीड़ित पक्षकारों को राहत मिली।

2. पारिवारिक विवाद व वैवाहिक प्रकरण में कुल 23 प्रकरण

3. अन्य सिविल, फौजदारी एवं एनआईएक्ट 138 के लम्बित मामलों में कुल 825 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।


इस प्रकार न्यायालय में काफी समय से लम्बित कुल 913 प्रकरणों का निस्तारण किया गया

और पक्षकारों को राहत प्रदान की गई।

उपभोक्ता प्रतितोष आयोग, नागौर के कुल 12 प्रकरणों का निस्तारण बैंच संख्या 01 द्वारा करवाया गया।

इसी के साथ एसबीआई बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, इण्डियन बैंक व बी.एस.एन.एल के अधिकारीगण व बिजली विभाग के अधिकारीगण ने उक्त लोक अदालत में भाग लिये बैकों के कुल 11, बीएसएनएल के कुल 2 तथा बिजली विभाग के कुल 226 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निस्तारण करवाया गया एवं बैंक ऋणियों व पक्षकारान को लोक अदालत में विशेष छूट देकर राहत प्रदान की गई।


इस प्रकार न्यायालय में लम्बित व प्री-लिटिगेशन प्रकरण मिला कर कुल 1164 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

इसके साथ ही कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष विनोद भाटी,  शैलेन्द्र मुथा सहायक नाजीर  संजीव कुमार वर्मा,  भीष्मनारायण जोशी, रामजीवन, दिनेश विश्नोई, नितिन माथुर, पंकज माथुर,  सोमेन्द्र गौड़, महावीर जांदू  नथमल गौरा, विवेक पुरोहित, भरत चारण, अविनाश सांखला, कमल किशोर गौड़,  संजय शर्मा,  देवानन्द, फिरोज खान व सहायक कर्मचारी चन्द्रप्रकाश कच्छावा, असरगर अली, निसार अहमद व अन्य न्यायिक कर्मचारियों ने इस लोक अदालत को सफल बनाने में सहयोग किया।

इसके अलावा बारसंघ की ओर से अधिवक्ता ओमप्रकाश पुरोहित, सहदेवराम चौधरी,  कालूराम सांखला, महेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश फुलफ़गर, भगवतराम खुडीवाल, अशोक पण्डीत बीमा कम्पनी के अधिवक्ता रामदेव निम्बड, रूघाराम जोगपाल, कुन्दनसिंह आचीणा, मामराज गुणपाल, रोहित कोठारी, शिवचंद पारीक, पी.पी. घनश्याम मेहरड़ा, रोहित कोठारी, शफीक खीलजी, अरुण जोशी ने प्रकरणों के निस्तारण में सहयोग प्रदान किया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad