Type Here to Get Search Results !

भारत जोड़ो यात्रा में नागौर जिले की हर विधानसभा से होगी भागीदारी

 भारत जोड़ो यात्रा में नागौर जिले की हर विधानसभा से होगी भागीदारी


भारत जोड़ो यात्रा में नागौर जिले की हर विधानसभा से होगी भागीदारी। हनुमान बाँगड़ा जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस नागौर ने बताया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा अगले माह प्रदेश में प्रवेश करेगी इसको लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दि है यात्रा के रूट चार्ट में मारवाड़ शामिल नहीं है लेकिन यात्रा में मारवाड़ का प्रतिनिधित्व दमदार होगा इसमें नागौर जिले की प्रत्येक विधानसभा से कार्यकर्ता व पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे भारत जोड़ो यात्रा में युवा कांग्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा के दौरान प्रतिदिन ने केवल साथ रहेंगे बल्कि राहुल गांधी के साथ पैदल चलेंगे। इसके लिए युवा कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है।

नागौर जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी। यात्रा के रूट के आधार पर प्रतिदिन अलग-अलग विधानसभा को जिम्मेदारी दी जा रही है। यात्रा में पैदल चलने वालों के नाम भी मांगे गए हैं। इसके अतिरिक्त कई कांग्रेस नेताओं को रूट में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा का प्रदेश में प्रवेश करने पर नागौर के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad