Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 14 नवंबर, 2022 को स्थापना दिवस मनाया गया जो पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयति के उपलक्ष में बाल दिवस के रूप में भी मनाया

 नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 14 नवंबर, 2022 को स्थापना दिवस मनाया गया जो पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयति के उपलक्ष में बाल दिवस के रूप में भी मनाया


भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत्तशासी संगठन नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा 14 नवंबर, 2022 को स्थापना दिवस मनाया गया जो पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयति के उपलक्ष में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। 14 नवंबर स्थापना दिवस के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। नेहरू युवा केन्द्र संगठन की स्थापना का उददेश्य ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल करना था. उनमें ऐसे कौशल एवं मूल्यों को विकसित करना जिससे कि वे आधुनिक, धर्मनिरपेक्ष तथा तकनीकी राष्ट्र के उत्तरदायी एवं सृजनकारी नागरिक बने संगठन के सेवा भाव से काम कर समाज के उत्थान के उदद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस अवसर पर स्वयसेवको द्वारा स्वैच्छिक कार्यवाही के माध्यम से सेवा एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत किशनगोपाल गौशाला ( विश्व स्तरीय गो चिकित्सालय)में 01 क्विंटल चारा डाला गया एवं एवं पशुओं की सेवा की गई।

जिला युवा अधिकारी सुश्री सुरमयी के निर्देशानुसार संगठन का स्थापना दिवस एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयति के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किये गये। श्रीमती प्रियंका ने कार्यक्रम में पधारे हुए स्वयसेवकों एवं युवा मण्डल सदस्यों को नेहरू युवा केन्द्र संगठन की स्थापना एवं नेहरू युवा केन्द्र के बारे में अपने विचार रखे साथ ही जवाहर लाल नेहरू के व्यक्तित्व के बारे में भी सक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंडित जवाहर लाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने, उन्हें बच्चो से इतना प्यार था कि उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। यही वजह रही कि भारत की संसद ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को भारत में बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा स्वयसेवक श्री भूमिक गौड़, हर्षुल पटेल एवं युवा मण्डल सदस्य मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad