Type Here to Get Search Results !

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति गांव गांव में लोगों को किया जागरूक

 सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति गांव गांव में लोगों को किया जागरूक

सिंगल यूज प्लास्टिक
भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत शासी संगठन नेहरू युवा केंद्र नागौर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दहियो की ढाणी नुवां में महात्मा गांधी जयंती मनाई और एन.एस.पी युवा मंडल नुवां के अध्यक्ष सुनील दहिया ने युवाओं और बच्चो को गांधीजी की जीवन शैली के बारे में बताते हुए कहा कि     राष्ट्रपिता पिता महात्मा गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को हुआ। लोग उन्हें बापू कहकर बुलाते थे।आज पूरा देश बापू के जन्मदिन को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मना रहा है और उन्हें श्रद्धंजलि दे रहा है।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हमेशा सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने पर यकीन किया। महात्मा गांधी के विचारों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मान किया जाता है। इसलिए दुनियाभर में हर साल 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।गांधी जी के पास अद्भुत नेतृत्व क्षमता थी।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विनोद व अर्शद  ने बताया कि 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक क्लीन इंडिया 2.0 अभियान चलाया जाएगा। 

इसके तहत पिछले वर्ष की भांति सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति गांव गांव में लोगों को जागरूक करेंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक  पर सरकार द्वारा भी प्रतिबंध लगाया जा चुका है व निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कि सभी सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करें। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवा मंडल सदस्य क्लीन इंडिया 2.0 अभियान चलाकर गांव गांव, शहर शहर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा इसका बहिष्कार करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन तथा स्वच्छ भारत मिशन की जिला व ब्लॉक इकाई का भी सहयोग रहेगा। इस कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ लेकर क्लीन इंडिया 2.0 की शुरुआत की गई।राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अरशद,विनोद प्रधानअध्यापिका माया शर्मा अध्यापिका मंजू  एन.एस.पी युवा मंडल के अध्यक्ष सुनील दहिया सदस्य विकास,ताराचंद,देवेंद्र,अमित,जितेंद्र व विधालय के छात्र-छात्रा शामिल रहे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad