Type Here to Get Search Results !

महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय रामबाग नागौर में महात्मा गांधी जयंती मनाई

 महर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय रामबाग नागौर में महात्मा गांधी जयंती


मनाईमहर्षि जनार्दन गिरी पुष्टिकर माध्यमिक विद्यालय रामबाग नागौर में महात्मा गांधी जयंती मनाई गई। विद्यालय प्रबन्ध कार्यकारिणी के व्यवस्थापक आनन्द पुरोहित ने बताया कि नीलम पुरोहित ने माँ सरस्वती और गांधी जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर राष्ट्र पिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। आनंद पुरोहित ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में कानून का अभ्यास करने के बाद गांधी जी 1915 में भारत लौट आए और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा बन गए।

उन्होंने अपनी बेहतरीन नेतृत्व क्षमता से आजादी के आंदोलन में जबरदस्त जान फूंक दी। उन्होंने चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन, दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण आंदोलनों का नेतृत्व किया। वरिष्ठ अध्यापक दिनेश मेहरा ने बताया कि गांधी जी देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने के अपने अहिंसक तरीकों के लिए जाने जाते हैं। गांधी जयंती को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने विद्यालय व अपने आस पास कहीं भी गन्दगी नहीं फैलाने व स्वच्छता बनाए रखने की शपथ ली। निकित पुरोहित के नेतृत्व में विद्यालय में येलो डे मनाया गया जिसमें बच्चों को येलो कलर की वस्तुओं के बारे में जानकारी दी व सभी बच्चों ने गांधी जी की येलो कलर की ड्रॉइंग बनाई।

विद्यालय के विद्यार्थी अनस व युवराज मुथा ने गांधी जी की जीवनी के बारे में बताया। इस अवसर पर मेनका मारु, ज्योति मुथा, ललिता वैष्णव, सायका परवीन, कुसुम सैन सहित समस्त स्टाफ ने गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad