Type Here to Get Search Results !

व्हाट्सएप पर बने हम सब ग्रुप के सदस्यों द्वारा आज एक नेक कार्य किया


 व्हाट्सएप पर बने हम सब ग्रुप के सदस्यों द्वारा आज एक नेक कार्य किया गया जिसमे मंद बुद्धि के बच्चों के आश्रम जाकर करीब महीने भर के राशन की उनको सामग्री भेंट की... साथ ही बच्चों को सभी सदस्यों ने अपने हाथो से दोपहर का नाश्ता वितरण किया... ग्रुप के  उपाध्यक्ष कमल सैनी ने बताया संचालक ने आश्रम की जानकारी देते बताया कैसे इन बच्चों की दिनचर्या रहती है, कब सोते है कब खाना खाते है.. सुबह उठने से लेके रात को सोने तक के दिनचर्या से अवगत करवाया साथ ही रात को इनकी निगरानी रखना बड़ा ही मुश्किल काम है जो वो बखूबी निभा रहे है

. आज कल की भागदौड़ की इस दुनिया मे अपने खुद के बच्चों को हम समय नहीं दे पाते उस समय ये इन बच्चों को संभाल रहे है, धन्यवाद है इनको और धन्य है जो इनकी सेवा करते है जो भामाशाह है, चाहे अपनी तरफ से 100  का सहयोग करते है तो भी ये उनको दिल की गहराइयों से स्वागत करते है,

सैनी ने कहा मेरा तो मन इन बच्चों के देख के और जो वंहा इनको सँभालते है देख कर आंखे नम हो गई.
सभी ग्रुप वासियो का सहयोग आगे भी इसी तरह चलता रहे व आपसी प्रेम बना रहे, धन्यवाद में पात्र है अध्यक्ष महेश देवड़ा जो इस नेक कार्य मे सभी को साथ लेकर इस पुनीत कार्य को पूर्ण किया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad