Type Here to Get Search Results !

नेहरु युवा केन्द्र नागौर के द्वारा पंचायत समिति डीडवाना के ग्राम चोलुखा मे पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई

 नेहरु युवा केन्द्र नागौर के द्वारा पंचायत समिति डीडवाना के ग्राम चोलुखा मे पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई


नेहरु युवा केन्द्र नागौर के द्वारा पंचायत समिति डीडवाना के ग्राम चोलुखा मे पं.दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई गई। इस के उपलक्ष में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।साथ ही राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों विनोद व अरशद ने युवाओं को बताया कि वे केंद्र से कैसे जुड़ें व केंद्र  के वर्तमान में चल रहे कार्यक्रमों जैसे सेवा (स्वैच्छिक गतिविधियों से सेवा व सशक्तिकरण कार्यक्रम) ,सघन स्वयंसेवक नामांकन कार्यक्रम , युवा मंडल निर्माण, स्वच्छता कार्यक्रम, हिंदी पखवाड़ा आदि के बारे में भी बताया गया | इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कायमखानी युवा मंडल के अध्यक्ष अरशद खान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व के विभिन्न आयामों के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि दीनदयाल जी ने एक युवा के रूप में कई उतार – चढ़ाव का अनुभव किया, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में डटे रहे और आगे बढ़ते रहे।     दीनदयाल उपाध्याय अपने आप में एक प्रसिद्ध पत्रकार थे। 1940 के दशक में जब उपाध्याय ने लखनऊ स्थित मासिक पत्रिका ‘राष्ट्रधर्म’ के लिए काम किया, तो उनके भीतर का पत्रकार सामने आया।   निष्कर्ष
पंडित दीनदयाल उपाध्याय बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। यह उल्लेखनीय व्यक्तित्व उत्कृष्ट अर्थशास्त्री, आयोजक, शिक्षक, राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक और पत्रकार जैसी प्रतिभाओं को अपने अंदर समेटे हुए थे।  प्रत्येक क्षेत्र में शुचिता व विचारों में दिव्यता लाने और राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात कर जीवन सार्थक करने का युवाओं से आह्वान किया।
नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक अरशद खान,विनोद जांगिड़ ने नेहरू युवा केंद्र से जुड़े हुए सभी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी प्रारम्भ में पं. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर कायमखानी युवा मंडल के सदस्य व युवा उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad