Type Here to Get Search Results !

गणवेश पाकर चहरे खिले*

 
*गणवेश पाकर चहरे खिले*
शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड ने हर वर्ष की तरह अपने विद्यालय सेठ किशनलाल कांकरिया रा उ मा वि नागौर के कक्षा नवीं से ग्यारहवीं तक के जरूरतमंद 21 छात्र- छात्राओं को विद्यालय गणवेश अपने वेतन में से निशुल्क वितरण किए।


गणवेश वितरण कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के पूर्व छात्र आयकर सलाहकार कुलदीप जालान ने इन 21 विद्यार्थियों के अलावा और जरूरतमंद विद्यार्थियों हेतु 5100 रूपए की सहायता राशि की घोषणा की।
प्रधानाचार्य शंकर लाल शर्मा ने भामाशाहों को धन्यवाद दिया। अर्जुन राम लोमरोड ने कहा की गणवेश देकर वे कोई एहसान नहीं कर रहे हैं बल्कि अपने सामाजिक दायित्व का तुच्छ निर्वाहन कर रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन कर रहे व्याख्याता अजय शर्मा ने कहा जो जिनके पास मदद करने की क्षमता है उन्हें निश्चित रूप से जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।


विद्यालय गणवेश वितरण कुलदीप जालान,शंकरलाल शर्मा,स्टाफ सचिव धनराज खोजा,कविता भाटी,सपना गोदारा,अर्जुनराम लोमरोड़ व स्टाफ के हाथों से किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad