Type Here to Get Search Results !

पर्यावरण चेतना के साथ विद्यालय में ग्रामीणों व बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

 पर्यावरण चेतना के साथ विद्यालय में ग्रामीणों व बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
डेह,,,,,, निकटवर्ती ग्राम डोडू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कनिष्ठ लिपिक सुरेश कुमार ने अपने जन्मदिन पर विद्यालय में पर्यावरण चेतना कार्यक्रम रखा जिसमें ग्रामीणों सहित बच्चों ने भाग लिया।




भँवर राम इनानियाँ ने बताया कि आज इनके जन्मदिन पर 101 दीर्घायु, फलदार व औषधीय पौधे लगाए।
बुद्ध सिंह राजपुरोहित ने अपने उद्बोधन में बताया कि सार्वजनिक जगह पर पौधरोपण का बहुत पुण्य मिलता है।ऐसे में हमें ऐसे कार्यों में हमेशा आगे रहना चाहिए।
पर्यावरण मित्र शिव नाथ सिद्ध ने बताया कि हमें केक संस्कृति के बजाय पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्य कर अपना जन्मदिन मनाना चाहिए।वर्तमान में हमें छायादार पोधों के साथ ऐसे फलदार  पौधे भी लगाना चाहिए जिससे पक्षियों को भोजन मिल सके।



इस मौके पर किशना राम, छोटू राम,देवदास, पंचायत प्रसार अधिकारी ओमप्रकाश कस्वां,प्रधानाचार्य अमर गोदारा,भँवर लाल,श्रवण राम गोदारा, महेंद्र मुंडेल, कमल मेघवाल पंचायत समिति सदस्य,
आदि पर्यावरण प्रेमियों ने पौधरोपण व पर्यावरण चेतना में हिस्सा लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad