Type Here to Get Search Results !

नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान


 भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के स्वायत शासी संगठन नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया जा रहा है हर घर तिरंगा अभियान। जिला युवा अधिकारी सुरमयी ने बताया कि  आजादी के 75 वे वर्ष अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है जिसमे 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। सरकार द्वारा इस अभियान हेतु देशवासियों से अपील है की राष्ट्र के प्रति अपना समर्पण व देश प्रेम के भाव मन में रख अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराना है।एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।क्योंकि यह जन आंदोलन है इसीलिए इस अभियान के सफल होने के लिए सभी की भागीदारी अहम है इसने नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व युवा मंडल सदस्य भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने हेतु केंद्र द्वारा गांव गांव में  युवा मंडल के मध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है साथ ही सोशल मीडिया पर भी युवाओं को जोड़ा जा रहा है।साथ ही युवाओं को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के फ्लैग कोड यानी ध्वज के प्रति आपका सही आचरण के बारे में भी जानकारी दी जा रही है । इस अभियान को सफल बनाने हेतु युवा harghartiranga.com पर भी पंजीयन कर अपना सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad