Type Here to Get Search Results !

नागौर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

 नागौर पुलिस द्वारा महिला आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन

प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर महिला कांस्टेबल द्वारा विभिन्न विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को महिला शक्ति आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है।

दिनाक 01अगस्त 2022 से 06 अगस्त 2022 तक महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीला में मास्टर ट्रेनर कृष्णा जाट व बिन्दु द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिला नागौर में अब तक करीबन 10000 महिला / बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
श्री राममूर्ति जोशी (आई.पी.एस.) पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के निर्देशन व श्री राजेश मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नागौर व श्री ताराचन्द अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला अपराध अनुसंधान सैल नागौर के निकटतम सुपरविजन में महिला शक्ति आत्मरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, जिला नागौर में कार्यरत प्रशिक्षक / मास्टर ट्रेनर महिला कांस्टेबल कृष्णा जाट, संगीता, सीमा, बिन्दु, प्रतिभा, पपीता, शोभा व अनिता के द्वारा जिला नागौर के विभिन्न महाविद्यालय / विद्यालयों में जाकर महिला / बालिकाओं को महिला शक्ति आत्मरक्षा का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय, छीला में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनर कृष्णा जाट व बिन्दु ने बालिकाओं को महिला अत्याचार से सम्बन्धित प्रकरणों एवं भारतीय दण्ड संहिता की धाराओं के बारे में बताया तथा बालिकाओं को पुलिस कंट्रोल रूम, महिला हैल्प लाईन, चाईल्ड हैल्प लाईन, गरिमा हैल्प लाईन नम्बर, साईबर क्राइम हैल्प लाईन
नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर ने बालिकाओं को जुडो, कराटे व विभिन्न प्रकार के पंच के बारे में प्रशिक्षण दिया, जिनसे महिला अपनी सुरक्षा व बचाव स्वयं कर सके। प्रशिक्षण शिविर के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षक एवं महिला शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।



मास्टर ट्रेनर कृष्णा जाट व बिन्दु द्वारा महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय छीला, सीमा व शोभा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेण प्रतिभा व अनिता द्वारा सेठ सुरजमल भूतोड़िया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय लाडनूं एवं संगीता व पपीता द्वारा टैगोर इंटरनेशनल स्कूल कुचामनसिटी में बालिकाओं को महिला शक्ति आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad