Type Here to Get Search Results !

स्वायत शासी संगठन नेहरू युवा केंद्र नागौर द्वारा साइबर जागरूकता दिवस मनाया



 *स्वायत शासी संगठन नेहरू युवा केंद्र नागौर द्वारा साइबर जागरूकता दिवस मनाया गया*

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रयाल के स्वायत शासी संगठन नेहरू युवा केंद्र नागौर द्वारा आज साइबर जागरुकता दिवस मनाया गया। जिला युवा अधिकारी सुरमयी ने बताया कि हर माह के प्रथम बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस बनाया जाएगा जिसकी शुरुआत आज कार्यालय में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की बैठक के साथ की गई। साइबर जागरूकता का वर्तमान में बढ़ते साइबर क्राइम के चलते इसके प्रति जागरूकता व सतर्कता लाना अति आवश्यक है।साइबर अपराध के कई उदाहरणों में धोखाधड़ी, पहचान की चोरी, साइबर स्टॉकिंग, सिस्टम को नष्ट करने के लिए वायरस जैसे मैलवेयर बनाना या भेजना या फिर पैसे कमाने के लिए डेटा चोरी करना, आदि शामिल हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल लोग उन्हें पैसे कमाने का एक आसान तरीका मानते हैं। यहाँ तक कि बहुत से पढ़े-लिखे और ज्ञान से परिपूर्ण व्यक्ति भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल होते हैं। अपने दिमाग को सकारात्मक तरीके से इस्तेमाल करने के बजाय वे साइबर अपराधिक गतिविधियों में खुद को नियुक्त करते हैं। दिन-प्रतिदिन यह हमारे समाज और राष्ट्र के लिए एक बड़ा खतरा बनते जा रहा है।साइबर क्राइम दिन-प्रति-दिन अपने पैर फैलाते जा रहा है। इसके दुष्प्रभाव के शिकार बनने से सुरक्षित रहने का सबसे उचित तरीका सुरक्षा के उपायों का पालन करना है। ऐसे कई तरीके हैं जिनके द्वारा हम अपनी गोपनीय जानकारी को लीक होने से बचा सकते हैं। हालाँकि हमें हमेशा जागरूकता पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि, 'रोकथाम इलाज से बेहतर है', खासकर तब जब इलाज उपलब्ध नहीं है।राष्ट्रीय युवा सेवक व युवा मंडल सदस्य सोशल मीडिया के मध्यम से साइबर जागरूकता का कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad