Type Here to Get Search Results !

गोविंद देव जी के मंदिर में सहस्त्र घट रुद्राभिषेक व महादेव का किया श्रंगार

 गोविंद देव जी के मंदिर में सहस्त्र घट रुद्राभिषेक व महादेव का किया श्रंगार


नागौर शहर के नया दरवाजा दरावाड़ी के पास स्थित गोविंद देव जी के मंदिर में सहस्त्र घट रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया।  पंडित सुरेश पाराशर के सानिध्य में महादेव का अभिषेक किया गया। इस अवसर पर महादेव का श्रंगार कर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया जो एक मनमोहक दृश्य लग रहा था। सुरेंद्र व अरुणा व्यास ने पूरे सावन माह में महादेव का अभिषेक कर आज 1001 घट द्वारा रुद्राभिषेक कर महादेव को प्रसन्न किया। पंडित पाराशर के साथ पंडित दिलीप मूथा, सुनील जोशी,अंकिता मूथा,भुवनेश मूथा, सतीश व्यास व कई पंडितों ने रूद्र पाठ किया।

महादेव के दर्शन करने शहर वासियों की भारी भीड़ उमड़ी व महादेव की पूजा अर्चना करी। इस मौके पर गंगा प्रसाद व्यास, रूप नारायण व्यास, भवानी शंकर व्यास, राजू व्यास, विनोद व्यास, सुबोध व्यास, कमल व्यास, मुकुल सक्सेना, बृजमोहन पारीक, संतोष टेलर, सुनील,महेन्द्र, कैलाश सोनी, मीना व्यास,मीनाक्षी व्यास,जानी देवी, हर्षित व्यास, पूर्वा व्यास, योगिता, गर्विता, मयंक,व भक्तगण  मौजूद रहे। सहस्त्र घट रुद्राभिषेक पाठ के पश्चात महाआरती का आयोजन हुआ व प्रसादी का वितरण किया गया।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad