Type Here to Get Search Results !

नागौर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा वाहन रैली निकली

 नागौर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा वाहन रैली निकली


आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, जिसकी कड़ी में आज दिनाँक 12 अगस्त को सांय 5 बजे नागौर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा वाहन रैली का आयोजन हुआ



जिसमें माननीय विधायक जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर जांगिड़ कार्यक्रम संयोजक मनीष काला और सभी कार्यकर्त्ता बंधु अपने दुपहिया वाहन लेकर शहीद स्मारक मुंडवा चौराहे पर पंहुचे और विजय वल्लभ चौक से गांधीचोक रामपोल चौराहा से स्टेशन नयादरवाजा बांशीवाला मंदिर सदर बाजार अजमेरी गेट से वाटर वर्क्स चौराहा से शहीद स्मारक पर समापन हुआ

सभी ने अपने अपने बुलेट गाड़ी और बाइक पर तिरंगे झंडे लगाए और वंदे मातरम भारत माता की जय के नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली

कार्यक्रम में भाजपा शहर मंडल महामंत्री बजरंग लाल शर्मा, प्रमिल, सूरज नागोरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं वरिष्ठ सदस्य जगबीर छाबा, डॉ हापू राम चौधरी, कालूराम चौधरी, प्रमोद सोनी, प्रतीक पारीक, कमल सोनी, गणपत बरड़वा एवं अपने कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली में भाग लिया।

माननीय विधायक एवं जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी ने 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान अमृत महोत्सव के उपलक्ष में सभी से अपने घरों पर तिरंगा लगाने का आह्वान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad