Type Here to Get Search Results !

4 सितम्बर को डीडवाना में होगा भाजपा का किसान सम्मेलन

 4 सितम्बर को डीडवाना में होगा भाजपा का किसान सम्मेलन




भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री रमेश अपूर्वा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश के सभी सम्भागों में किसान सम्मेलन किया जाने का निश्चय किया गया है। इसी के तहत अजमेर संभाग के नागौर जिले के डीडवाना में दिनांक 4 सितम्बर 2022 को सुबह 11 बजे माननीय प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश जी पूनियां के मुख्य आतिथ्य में किसान सम्मेलन किया जाने का निश्चय किया गया। इसी के तहत आज नागौर जिला शहर की पांचों विधानसभाओं नागौर, जायल, खींवसर, मड़ता, तथा डेगाना में जिलाध्यक्ष मोहनराम चौधरी एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रिणवां के नेतृत्व में बैठकें ली। जिसमें डीडवाना में होने वाले किसान सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई, साथ ही कार्यकर्ताओं को क्षेत्रानुसार सम्मेलन को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। जिसके तहत नागौर भाजपा जिला कार्यालय में विधायक चौधरी एवं किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम रिणवां द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रमाकांत शर्मा तथा जगवीर छाबा, किसान मोर्चा प्रदश मंत्री लक्ष्मीनारायण मूण्डेल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मदनराम गौरा, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र धुंधवाल, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष कुन्जी सांखला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती पुष्पा बागड़िया, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार के स्पाइसेस बोर्ड सदस्य भोजराम सारस्वत, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. हापूराम चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुनिल धारणियां, अर्जुनराम मेहरिया, नागौर मंडल अध्यक्ष नन्दकिशोर जांगीड, मूण्डवा मंडल अध्यक्ष मूकेश वैष्णव, श्रीबालाजी मंडल अध्यक्ष  सुखदेव पंचारिया, सेवड़ी सरपंच  रामेश्वर तरड़, जोधियासी सरपंच प्रतिनिधि भीयाराम मूंड, एससी मोर्चा जिला मंत्री हंसराज नागौरा आदि के साथ बैठक की गई। इसी प्रकार सभी विधानसभाओं में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठकें की गई एवं सभी कार्यकताओं को जिम्मेदारियां दी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad