Type Here to Get Search Results !

जन्माष्टमी पर 21 किलो के गोपाल का किया अभिषेक, 1001 तुलसी पत्र किए अर्पित

जन्माष्टमी पर 21 किलो के गोपाल का किया अभिषेक, 1001 तुलसी पत्र किए अर्पित



नागौर शहर के नया दरवाजा रोड, दरावाड़ी के पास गोविंद देवजी के मंदिर में धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में 21 किलोग्राम के वृंदावन से लाए बाल गोपाल व गोविंद देव जी का पंच द्रव्य से अभिषेक किया गया।


पंडित सुरेश पाराशर शास्त्री के सानिध्य में सुरेंद्र व्यास आरुणा ने ठाकुर जी की विशेष अभिषेक में पूजा अर्चना की तथा 1001 तुलसी पत्र गोपाल सहस्त्र द्वारा अर्पित किए गए। भक्त जनों की दर्शन के लिए देर रात्रि तक कतार लगी रही।


इस कार्यक्रम में धनराज व्यास, गंगा प्रसाद व्यास, रूप नारायण व्यास, शिव शंकर व्यास, विनोद व्यास, मुकुल सक्सेना, बृजमोहन पारीक, कमल पारीक, वेद प्रकाश, सुनील मूथा, संतोष टेलर, अविनाश मूथा, महेंद्र मुठा, सुशीला व्यास, सुशीला पारीक, मीनाक्षी, जानी देवी, पुष्पा, मधु पारीक,प्रियंका व्यास, अजय व्यास,किशन भाटी, मोहित, योगिता, गर्वित,दर्शित व कैलाश सोनी का सहयोग रहा। भक्तों ने भजन कीर्तन का आनंद लिया। नन्हा बाल गोपाल की भूमिका दर्शिल ने निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad