Type Here to Get Search Results !

प्रशासन शहरो के संग अभियान को गति देने के लिए स्वायत्त शासन संस्था की बैठक हुई सम्पन्न

 प्रशासन शहरो के संग अभियान को गति देने के लिए स्वायत्त शासन संस्था की बैठक



राजस्थान स्वायत्त शासन संस्था की कार्यकारणी समिति की बैठक दिनांक 27.07.2022 को संस्था के अध्यक्ष केवलचंद गुलेच्छा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। हृदेष शर्मा, निदेषक ने बैठक में प्रशासन शहरों के संग अभियान को गति देने के लिए आवाहन किया गया। बैठक में सीकर, नगरपरिषद के अध्यक्ष जीवन खान ने बताया कि
परिषद को राज्य में सर्वाधिक पट्टे जारी किये जाने के कारण पुरस्कृत किया जा रहा है। कार्य कारणी के सदस्यों ने पट्टों को जारी किए जाने के सम्बंध में आने वाली समस्याओं के बारें चर्चा की। मुख्य रूप से बताया गया कि तकनीकि स्टाॅफ की कमी होने के कारण पट्टे दिये जाने में मुश्किलें आती है। निदेषक हृदेष शर्मा ने बताया कि इस
सम्बंध में राज्य सरकार ने स्थानीय स्तर पर जिला कलेक्टर को व्यवस्था करने को अधिकृत किया है। सभी सदस्यों ने राज्य सरकार की मंषा के अनुरूप अभियान को गति देने के लिए अपने संकल्प को दोहराया।
मीतू बोथरा सभापति, नगरपरिषद, नागौर ने सुझाव दिया कि नगरपालिकाओं में तकनीकि स्टाॅफ की नियुक्ति होनी चाहिए। राज्य सरकार को नगरपालिकाओं की आर्थिक स्थिति का सुदृढ़ करने के लिए मदद करनी चाहिए।
कार्यकारणी समिति की बैठक में अध्यक्ष केवलचंद गुलेच्छा ने बताया कि छठे वित्त आयोग द्वारा शहरी निकायों केआर्थिक स्थिति को सुदृढ करने के उपाय सुझाने का कार्य दिया गया है। इस के लिए स्वायत्त शासन संस्था सभी संभाग मुख्यालय पर राज्य की सभी नगरीय निकायों से चर्चा कर छठे वित्त आयोग को एक अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
गोविन्द विश्राम गृह के जीर्णोद्वार के कार्य  पर सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त किया तथा राज्य के समस्त नगरीय निकायों से सहयोग की अपील की गई। माह सितम्बर में विश्राम गृह को प्रारम्भ करने की योजना है।
कार्यकारणी समिति ने एक मत से राय व्यक्त की कि शहरी निकाय को अधिकाधिक स्वायत्तता दी जानी चाहिए ताकि शहरों की सरकार अधिक कुषलता से कार्य कर सके। इस हेतु सुझाव दिया गया कि शहरी क्षेत्र की भूमियों के पंजीयन होने पर एक निश्चित राशि शहरी निकायों को मिलनी चाहिए। इसी प्रकार पंजीयन के समय शहरी
सम्पत्ती कर की वसूली के सम्बंध में स्थानीय निकाय के एनओसी ली जानी चाहिए। इसी प्रकार सफाई के लिए यूजर चार्जर की राशि की बेहतर वसूली के लिए इस राशि को बिजली के बिल के साथ लिया जाना चाहिए।
शहरी निकायों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार को निकायों को अधिक स्वायत्तता दी जानी चाहिए।
बैठक में संस्था के उपाध्यक्ष, दिनेश मिश्र, सचिव कैलाष शर्मा, अब्दुल हमीद खोखर, जीवन खान, संदीप शर्मा, राजीव अग्रवाल, अभिजीत कुमार, मीतू बोथरा, नारायण झॅवर, कैलाष बोहरा, दर्षन सिंह, कमल बाकोलिया,
लूणकरण बोथरा, आषा नामा, ओमप्रकाष कालवा, हरीषचन्द माहेष्वरी एवं भांगचदं श्रीमाल, अध्यक्ष, राजस्थान
म्यूनिसपल कर्मचारी फेडरेशन ने भाग लिया। बैठक का संचालन सचिव प्रदीप कुमार बोरड़ पूर्व आईएएस ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad