Type Here to Get Search Results !

कारगिल विजय दिवस पर ग्राम गोगानाडा के शिंभूपुरा में राजपूत समाज के मोक्षधाम में किया वृक्षारोपण

 कारगिल विजय दिवस पर पौधरोपण
निकटवर्ती ग्राम गोगा नाडा के शिंभू पूरा में राजपूत समाज के मोक्षधाम में सेवानिवृत्त फौजी ने स्थानीय पर्यावरण मित्रों की मदद से पीपल, बरगद व नीम जैसे दीर्घायु पौधे लगाए।
फौजी ओंकार सिंह राठौड़ ने विजय दिवस पर स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों के साथ मिलकर जाली व तारबंदी कर 21 दीर्घायु पौधे लगाए।
पर्यावरण मित्र सिद्ध शिव नाथ ने अपने संबोधन में बताया कि वर्तमान में भावी पीढ़ी में राष्ट्रवाद व पर्यावरण संरक्षण के जैसे गुण भरने की महती आवश्यकता है।
हमें अपनी मातृभूमि की रक्षार्थ शहीद होने वाले जवानों की याद में पौधरोपण जैसे पुण्य का कार्य कर पर्यावरण बचाने व युवा साथियों में देशप्रेम भरने जैसे कार्य को करना चाहिए।
रणजीत सिंह, प्रेमसिंह, गिरधारी सिंह, कुनण सिंह, अर्जुन राम,भीखाराम, नारायण राम, विक्रम सिंह (विधुत विभाग),स्वरूप सिंह, कुलदीप सिंह,विक्रम सिंह आदि पर्यावरण मित्रों ने शहीदों के जयकारों के साथ पौधरोपण में हिस्सा लिया व  पेड़ बनने तक सेवा का संकल्प लिया।फौजी ओंकार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad