Type Here to Get Search Results !

नगरपरिषद नागौर में समितियों का गठन


 Lucky Prime News:

 राज्य सरकार द्वारा नगर पालिका अधिनियम के तहत नगर परिषद की समितियों का गठन किया गया। जिसमें 16 समितियां इस बार बनाई गई है। पहली समिति कार्यपालिका, जिसमें सभापति मीतू बोथरा व उप सभापति सदाकत अली सहित 9 अन्य सदस्य है। वहीं दूसरी समिति वित्त है, जिसमें पार्षद नवरत्न बोथरा अध्यक्ष व 8 सदस्य है। तीसरी समिति स्वास्थ्य और स्वच्छता है जिसके दो भाग बनाए गए हैं। पहले भाग में अध्यक्ष उप सभापति सदाकत अली सहित 8 सदस्य है, तो वहीं दूसरे भाग में पार्षद पिंकी सहित अन्य 8 पार्षद है। भवन अनुज्ञा और संकर्म समिति बनाई गई है, जिनके अध्यक्ष पार्षद पायल को बनाया गया है, साथ ही इस समिति में 8 सदस्य है। कच्ची बस्ती सुधार समिति है, जिसमें पार्षद भजन सिंह को अध्यक्ष व 8 पार्षदों को सदस्य बनाया गया है। नियम एवं उप विधि समिति के अध्यक्ष पार्षद यतिराज धनावत सहित 8 सदस्य बनाए गए है। अपराध प्रशमन और समझौता समिति के अध्यक्ष पार्षद गोविंद कड़वा सहित समिति में 8 सदस्य बनाए गए है। विद्युत व्यवस्था समिति के अध्यक्ष कैकई को बनाया गया है, दूसरे भाग के अध्यक्ष ललित किशोर को बनाया। दोनों ही भागों में 8-8 पार्षद सदस्य बने है। वहीं नवमीं समिति महिला और बाल विकास गरीबी उन्मूलन सार्वजनिक वितरण प्रणाली और जरुरतमंद व्यक्तियों के भोजन की व्यवस्था समिति के अध्यक्ष पार्षद पदमचंद को बनाया गया है, समिति में पांच अन्य सदस्य है।

 खांचा भूमि एवं नियमन समिति है, जिनके अध्यक्ष पार्षद असगर को बनाया गया है, इसमें भी 8 पार्षदों को सदस्य बनाया गया है। स्टेट ग्रांट समिति अध्यक्ष पार्षद यतिराज होंगे, 8 सदस्य रहेंगे। अतिक्रमण रोकथाम समिति अध्यक्ष पार्षद भागचंद होंगे। मेला उत्सव समिति के अध्यक्ष मकबूल अहमद होंगे, इस समिति में भी 8 पार्षद सदस्य रहेंगे। वैंडर्स एवं टावर शुल्क समिति के अध्यक्ष विशाल शर्मा होंगे, 8 पार्षद सदस्य रहेंगे। उद्यान समिति के अध्यक्ष रघुवीर होंगे, इसमें भी 8 सदस्य के रूप में काम करेंगे। सौंदर्यकरण समिति में अध्यक्ष पांची देवी व 8 सदस्य शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Below Post Ad